तीन माह के वेतन के लिए 9 को आमसभा का ऐलान
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कर्मचारियों के 32 माह से लंबित वेतन को लेकर हटिया कामगार यूनियन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने कहा, एचईसी प्रबंधन के पास तीन माह के वेतन के लिए पर्याप्त फंड है। फिर भी वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर यूनियन 9 अक्तूबर को एचईसी मुख्यालय के समक्ष आमसभा कर प्रबंधन पर तीन माह का वेतन भुगतान करने का दबाव बनाएगी। सोमवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कर्मियों की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में यूनियन के महासचिव एमपी रामचंद्रन, अध्यक्ष आरके शाही, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन रविदास, उप महासचिव परवीन कुमार, सचिव कमलेश भारतीय, श्यामनंदन, अनिल कुमार, संत सुजीत सुजान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.