तीन माह के बकाए मजदूरी को लेकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मार्च 24 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के दर्जनों श्रमिकों ने तीन माह की बकाया मजदूरी की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के बैनर तले कार्य ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने बिजली प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पत्र भेज बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान पावर सिस्टम इंडिया लिमिटेड के सब संविदाकार जीशा एवं आरके ई कंपनी अपने श्रमिकों से तीन माह तक काम कराने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे मजदूरों के सामने भुखमरी आने की समस्या खड़ी हो गई है। मजदूरी ने बताया कि हम लोग यहां कड़ी मेहनत कर काम कर रहे है। परिजन घर पर पैसा आने का इंतजार करते करते थक गए, लेकिन पैसा नहीं मिलने से परिजन भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.