लोहरदगा, जून 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में कार्यरत सफाईकर्मियों ने तीन माह के बकाया वेतन और अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 15 जून से पुनः हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय समाहरणालय मैदान के समीप आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश कुमार सिंह ने की। झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लोहरदगा इकाई के अनुसार, नगर परिषद में स्वच्छता कार्य का संचालन कर रही श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बार-बार मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। महासंघ का आरोप है कि कंपनी ने पूर्व सूचना के बावजूद कर्मचारियों के साथ वार्ता नहीं की। जबकि छह जून को इस मुद्दे पर जुलूस निकालकर बातचीत का प्रयास किया गया था。 यह भी पढ़ें- मीरगंज में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कंपनी द्व...