संभल, जून 12 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं में शुक्रवार को हुआ सड़क हादसा संभल और मुरादाबाद के दो परिवारों को जिंदगी भर के लिए जख्म दे गया। ममेरे-फुफेरे भाई बंटी और राहुल की मौत ने तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया। शाम को जब दोनों युवकों के शव घर पहुंचे तो मातम का ऐसा मंजर था कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मोहल्ला बरेली सराय निवासी 30 वर्षीय बंटी अपने पीछे पत्नी, एक वर्षीय पुत्र विनायक और तीन वर्षीय पुत्र माहिर को छोड़ गया है। वहीं मुरादाबाद के रतनपुर कला निवासी 23 वर्षीय राहुल की मासूम बेटी परी अब कभी अपने पिता की गोद में नहीं खेल सकेगी। हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव घर पहुंचते ही महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां, पत्नी और अन्य परिजन शवों से लिपटकर बिलखते रहे। किसी...