औरंगाबाद, फरवरी 28 -- खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए तीन मार्च 2026 का दिन खास रहेगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा जो भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल सुर्ख रंग में नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह वर्ष 2026 की प्रमुख खगोलीय घटनाओं में शामिल है। नासा के मुताबिक पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से छनकर लाल रंग में परिवर्तित होकर चंद्रमा तक पहुंचता है। इसी कारण चंद्रमा लाल दिखाई देता है। आचार्य अक्षय पाठक ने बताया कि भारत के अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण देखा जा सकेगा। शाम को चंद्रमा के उदय के साथ ही इसका आंशिक और पूर्ण चरण दिखाई देगा। पूर्ण ग्रहण शाम 5:50 बजे से शुरू होकर 6:4...