उन्नाव, सितम्बर 8 -- उन्नाव। तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए अर्थदंड की सजा सुनाई। पुरवा थाना पुलिस ने सात अप्रैल 1997 को सलेखू गांव निवासी विनोद को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। मौरावां पुलिस ने 14 नवंबर 2009 को इंदरापालगंज निवासी रामबिहारी को आठ लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा था। वहीं, बिहार थाना पुलिस ने हाथरस के महामायानगर निवासी पन्नालाल, सुरेश, मुकेश और संजू को चोरी के 11 घोड़ों व खच्चरों के साथ गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मुकदमों की अंतिम सुनवाई के दौरान न्यायालय ने विनोद और रामबिहारी पर 2500-2500 रुपये तथा पन्नालाल, सुरेश, मुकेश और संजू पर 700-700 रुपये का अर्थदंड लगाया। यह भी पढ़ें- चार अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों को सजा सुनाई यह भी पढ़ें- Ambedkar ...