उरई, अप्रैल 19 -- आटा, संवाददाता। भीषण गर्मी में जब पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है तब कदौरा ब्लॉक का इटौरा गुरु गांव पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। तीन महीनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण 370 परिवारों वाले इस गांव में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर तक पानी ढोने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होना विभागीय लापरवाही को उजागर कर रहा है, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है।ग्राम इटौरा गुरु में हर घर नल योजना के तहत लगाए गए नल अब सिर्फ दिखावे के साबित हो रहे हैं। शुरुआत में कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई होने के बाद पिछले तीन महीनों से व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है और आधे से ज्यादा घरों में नल सूखे पड़े हैं, जिससे पानी के लिए लोगों को खासी मशक्कत करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.