औरैया, मई 19 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से सौंपा। संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 21 मई से जिले भर में 'नो पे-नो वर्क' नीति लागू करते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार सेवाएं देने के बावजूद समय पर वेतन न मिलना उनके साथ अन्याय है। यह भी पढ़ें- काला फीता बांधकर विरोध जता रहे कर्मचारीवेतन न मिलने से आर्थिक संकट कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने से वे...