कानपुर, मई 16 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों में तैनात मीटर रीडरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। टीडीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत काम कर रहे इन कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से सैलरी नहीं मिली है। बेहद कम मानदेय पर काम करने वाले इन कर्मचारियों के घरों में अब चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। क्षेत्र के रूरा उपखंड से जुड़े बनीपारा विद्युत उपकेंद्र और डेरापुर विद्युत उपकेंद्र में कुल 25 मीटर रीडर तैनात हैं। इन कर्मचारियों को कंपनी की ओर से महज 8 हजार प्रतिमाह की सैलरी दी जाती है। इस कमरतोड़ महंगाई के दौर में इतनी कम रकम में परिवार का भरण-पोषण करना पहले से ही एक चुनौती था, और अब पिछले तीन महीनों से एक भी रुपया न मिलने के कारण इन कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया ह...