रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता।  तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज रिम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने रिम्स निदेशक कक्ष का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द वेतन भुगतान की मांग उठाई। डॉक्टरों का कहना था कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वे दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हैं, लेकिन खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पिछले दो से तीन महीने से वेतन लंबित रहने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों ने बताया कि किराया, बच्चों की पढ़ाई, बैंक किस्त और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है। यह भी पढ़ें- मार्च से वेतन नहीं मिलने से स्वास्थ्य कर्मियों के परिवारों पर संकट डॉक्टरों का आरोप था कि ट्रेजरी व्यवस्था में बदलाव और तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर भुगत...