पूर्णिया, मार्च 21 -- बैसा, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के आमगाछी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या पांच में नलजल प्लांट पिछले तीन महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। प्लांट पर लटकते ताले के कारण करीब दो हजार से अधिक की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है और आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर है। प्लांट में कार्यरत पंप संचालक सुनील कुमार ने बताया कि पिछले 15 महीनों से उनका मानदेय भुगतान नहीं हुआ है। बकाया 37,500 रुपये के भुगतान को लेकर कई बार संवेदक अनिल कुमार आलोक एवं विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भुगतान नहीं मिलने के कारण ही पिछले तीन महीनों से प्लांट का संचालन बंद है। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय जेई से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यहां तक कि होली जैसे त्योहार पर भी मानदेय को लेकर की गई मांग अनसु...