बरेली, मई 30 -- सेटेलाइट से झुमका तिराहा तक बंद चल रही ई-सिटी बसों को फिर से चला दिया गया है। शहर के कई अन्य रूटों को भी जोड़ने को तैयारी है। सर्वे आदि कराया गया है। 25 ई-बसें नगरीय सीमा में संचालित हो रही हैं। तीन दिनों से एक बस खराब है। चार्जिंग में कोई तकनीकी खराबी है। जिससे बस का संचालन नहीं हो रहा। बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बरेली में 6 बसें मिनी बाइपास से डेलापीर, राजेंद्रनगर से महादेव सेतु पुल होकर पटेल चौक, चौकी चौराहा, कचहरी होकर जंक्शन जाती हैं। 13 ई-बसें मिनी बाइपास से डेलापीर, बैरियर-टू चौकी, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, सेटेलाइट होकर चौकी चौराहा होकर चलती हैं। 6 बसें सेटेलाइट से झुमका तिराहा तक चलाई जा रही है। बरेली सिटी स्टेशन रोड पर निर्माण के चलते करीब चार महीने से झुमका जाने वाले बसें बंद थीं। उनको अ...