औरैया, मार्च 6 -- कंचौसी, संवाददाता। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढीकियापुर के मजरा जोगी डेरा में लगा वाटर कूलर पिछले तीन महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव से पहले समाजसेवी जयप्रकाश गुप्ता द्वारा गांव में राहगीरों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया गया था। शुरुआती दिनों में इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन पिछले तीन महीनों से यह खराब पड़ा है। कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। गर्मी की शुरुआत होने के साथ ही समस्या और बढ़ गई है। धूप में निकलने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण सूरजनाथ सपेरा, संजू नाथ, संदेश नाथ, लौंग नाथ, रामपाल और बीरेंद्र नाथ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.