लातेहार, मार्च 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बेतला पंचायत अंतर्गत दो जविप्र दुकान से लगभग 550 कार्डधारियो को दो और तीन महीने से राशन का वितरण नही हुआ है। किस कारण उन कार्डधारियों को उक्त महीने का राशन नही मिल पा रहा है, यह अपने आप मे बड़ा सवाल बन गया है। प्रभावित कार्डधारी लगातार विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बावजूद मामले को गम्भीरता से नही लिया जा रहा है। नाराज कई कार्डधारियो ने बीडीओ रेशमा रेखा मिंज से इसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि जविप्र के डीलर मो0 कासिम की दुकान से दिसम्बर 2025, फरवरी और मार्च 2026 का राशन नही मिला है। वहीं डीलर मुकेश की जविप्र से दिसम्बर 2025 और फरवरी 2026 का राशन कार्डधारियो को वितरण नही हो पाया है। उक्त महीने का राशन कहाँ है यह भी स्पष्ट नही हो पा रहा है। प्रभारी एमओ राजेश कुमार न...