आगरा, जुलाई 5 -- आगरा रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है। आगरा रेल मंडल ने अप्रैल से जून के बीच शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के लिए कुल 212 रेलवे रियायती यात्रा कार्ड ऑनलाइन बनाकर जारी किए हैं। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायती यात्रा कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर पूरी करें। पीआरओ ने बताया कि रेलवे रियायत कार्ड बनने से किराये में छूट मिलेगी व उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...