गंगापार, अप्रैल 21 -- सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन महीने पहले निर्मित सड़क और पुलिया जगह जगह से जर्जर और गड्ढा युक्त हो जाने से राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ओवरलोड ट्रकों के आवाजाही से पुलिया ध्वस्त हो जाने से लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। साथ ही अक्सर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त भी होते हैं। मांडा क्षेत्र के हाटा दोहथा मोड़ मार्ग दूरी छह किमी का तीन महीने पहले सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर हाटा से कोरांव व कोरांव से हाटा बरौंधा लालगंज तक जाने वाले तमाम वाहनों से हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। मानक विहीन सड़क निर्माण और बड़े तथा ओवरलोड वाहनों के आवागमन से दोहथा ग्राम पंचायत के सामने बनाई गई पुलिया व पुलिया के आसपास की सड़क जगह जगह से खंडित होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.