तीन महीने में दोगुनी हो गई कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत
लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से लोहरदगा जिले के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि फरवरी माह में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1800 रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 3300 रुपये तक पहुंच गई है। महज तीन महीने के भीतर हुई इस भारी बढ़ोतरी ने खाद्य व्यवसाय की लागत को काफी बढ़ा दिया है। होटल संचालकों के अनुसार भोजन तैयार करने में एलपीजी सबसे महत्वपूर्ण ईंधन है। गैस की कीमतों में अचानक आई वृद्धि का सीधा असर उनकी दैनिक संचालन लागत पर पड़ा है। पहले जहां एक सिलेंडर लंबे समय तक कम खर्च में काम चला देता था, वहीं अब उसी खपत पर दोगुना खर्च करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से होटल व्यवसायी परेशानरेस्टोरेंट और ढाबा संचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.