लखनऊ, अप्रैल 21 -- एआरटीओ प्रवर्तन की जांच के दौरान तीन अप्रैल को नवाबगंज टोल प्लाजा से निकले ओवरलोड वाहनों में फर्जी नंबर का प्रकरण सामने आने के बाद पिछले तीन महीने में टोल से निकले ओवरलोड वाहनों की पड़ताल की गई। इस दौरान 163 ओवरलोड वाहन निकले हैं, जिसमें से 101 के नंबर गलत थे। उनके चालान नहीं हो पाए हैं। जब इन नंबरों को वाहन ऐप पर डाला गया तो उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच में पता चला कि चेचिस के अधूरे नंबरों और गलत नंबरों का प्रयोग कर इन वाहनों ने टोल पार किया है। फर्जी नंबर का प्रकरण सामने आने के बाद नवाबगंज टोल से निकले भारी वाहनों के रिकार्ड मांगे गए थे। टोल प्लाजा की तरफ से एआरटीओ उन्नाव को जो सूची उपलब्ध कराई गई, उसमें 163 वाहन ओवरलोड मिले। पड़ताल में पता चला कि इसमें से 19 मामूली और 43 वाहन भारी ओवरलोड थे। मामूली ओवरलोड वाहनों ...