वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के जॉइंट एक्सपेंशन की मरम्मत तीन महीने से ज्यादा समय से अटकी है। इसका कारण है कि पिछले वर्ष में रेलवे ने सेफ्टी और ट्रेन परिचालन समेत कई कारणों का हवाला देते हुए काम रोकवा दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग और उत्तर रेलवे में पत्राचार हुआ, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला। लगभग 1200 मीटर लम्बा राजघाट पुल अंग्रेजों के समय का बना है। यह रेल सह सड़क पुल है, जिसमें नीचे से वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय रूट की ट्रेनें और ऊपर से वाहन गुजरते हैं। पुल काफी पुराना होने से जॉइंट एक्सपेंशन की मरम्मत के लिए पिछले वर्ष 24 दिसम्बर को पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) ने कार्य शुरू कराया। इस दौरान वाहनों को सामनेघाट और विश्वसुंदरी पुल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। पड़ाव छोर से मेंटेनेंस शुर...