बिजनौर, फरवरी 22 -- देवता महाविद्यालय मोरना में नवम्बर में आयोजित12 दिवसीय 32 वाहिनी एनसीसी ट्रेनिंग केम्प में सूबेदार मेजर ने अपने साथ हुई गाली गलौज व मारपीट की तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को 32 उप्र वाहिनी एनसीसी धामपुर के सूबेदार मेजर बलवंत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 नवम्बर से 24 नवम्बर तक देवता महाविद्यालय मोरना में आयोजित एनसीसी केम्प जिसमे 300 बालक व 300 बालिका कैडेट्स, 30 स्टाफ, अस्त्र-शस्त्र सैन्य वाहन व अन्य स्टोर की 12 दिन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी थी। 20 नवम्बर की शाम दो अज्ञात व्यक्ति एक गाडी में आए और मेंन गेट पर तैनात एनसीसी कैडेट से कैम्प के बारे में जानकारी हासिल करने लगे उन्होने पूछा कि कैम्प के विषय में जानकारी लेने लगे। सुरक्षा की दृष्टि से जब एनसीसी कैडेट्स ने मेन गेट पर गाड़ी खड़ी करने से मना ...