शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- तिलहर। तीन महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस सोनपाल की मौत का खुलासा नहीं कर पाई है। नदी किनारे सोनपाल का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना आने से मामला उलझ गया था। सोनपाल ने आत्महत्या की तो नदी किनारे उसका शव कैसे पहुंचा यह अभी भी सवाल बना हुआ है।पिंगरा गांव के जंगल में गर्रा नदी के किनारे 11 जनवरी को राईखेड़ा गांव के सोनपाल का शव मिला था। सोनपाल के पुत्र बलबीर ने तालबीपुर द्विवरिया गांव के रामचंद्र एवं उसके भाई सचिन पर फोन करके सोनपाल को बुलाने तथा दामोदर एवं उसके पुत्र मनोज तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- हत्या कर फेंका गया था युवक का शव पुलिस हत्या को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनपाल की म...