मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित टीआरई 1, 2 एवं 3 भर्ती परीक्षा में चयनित बिहार के बाहर के दिव्यांग शिक्षकों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र तीन महीने बाद भी उपलब्ध नहीं हुआ है। बिहार के बाहर के दिव्यांग शिक्षकों द्वारा आरक्षण का लाभ लेने के परिवाद के मामले में अप्रैल में ही सूची मांगी गई थी। अब कैम्प लगाकर सूची लेने का आदेश डीपीओ स्थापना ने दिया है।निगरानी विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। डीपीओ ने बताया कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों का बिहार राज्य में दिव्यांगता का आरक्षण का लाभ लेकर चयनित होने संबंधी परिवाद पत्र प्राप्त हुआ। इसकी जांच को लेकर निर्देश दिया गया था। जिले के सभी स्कूल हेडमास्टर, बीईओ को निर्देशित किया जाता है कि बिहार लोक सेवा...