हरदोई, फरवरी 27 -- हरदोई। पिछले तीन महीनों से घटाए गए ट्रेनों के फेरे अब दोबारा नियमित होने जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक परिचालन संबंधी कारणों से चार जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया था। इस फैसले से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब होली से पहले इन ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था। इससे यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा या टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक असर टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्र...