बांदा, मई 12 -- बांदा, संवाददाता। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर शहर के नौ मोहल्लों को तीन महीने बाद एलपीजी मिलना बंद हो जाएगी। इसको लेकर जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि शहर के मोहल्ला बंगालीपुरा, इन्दिरा नगर, जरैली कोठी, झील का पुरवा, बिजली खेड़ा, सिविल लाइन्स, ज्योति नगर, शान्ती नगर, स्वराज कालौनी में अधिकृत संस्था/आईजीएल द्वारा पहले ही पाइपलाइन का इंफ्रास्ट्रक्चर बिछा दिया गया है या वह अलग-अलग घरों या किसी हाउसिंग एरिया में एक कॉमन पते पर नेचुरल गैस सप्लाई करने की स्थिति में है, ऐसे सभी घरों को घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन लेना जरूरी है। जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि ऐसे इलाकों में आने वाले सभी घरों को यह निर्देश दिया जाता है कि वे इस नोटिस के जारी होने की तारीख से 03 महीने के अन्दर अधिकृत स...