लखनऊ, अप्रैल 28 -- करीब तीन महीने पहले आलमबाग में मुख्य मार्ग पर नाले के निर्माण के लिए सड़क खोदा। नाला निर्माण की जानकारी से स्थानीय नागरिकों से लेकर व्यापारी तक बहुत खुश थे। लेकिन अब उनकी खुशी परेशानी में बदल गयी है। क्योंकि खुदाई के बाद ठेकेदार भाग गया। काम अधूरा पड़ा है। करीब 500 मीटर खुदाई हो गई है। अब स्थिति यह है कि दुकान में ग्राहत तो दूर खुद व्यापारी भी नहीं जा पा रहे हैं। कई दुकानदारों का व्यवसाय ही ठप हो गया है। आलमबाग चौराहे से अवध चौराहे की तरफ रोड के किनारे नगर निगम ने नाले के निर्माण के लिए तीन महीने पहले खुदाई की थी। यह भी पढ़ें- अररिया: फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन कहा गया था कि नाले का निर्माण जल्दी हो जाएगा। इसके बनने से जल भराव की समस्या खत्म हो जाएगी। अब व्यापारी मुश्...