मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 40 के पार्षद व युवा जदयू के प्रदेश सचिव इकबाल हुसैन ने पार्षद पद के तीन महीने का मानदेय राष्ट्रीय कोष में देने की घोषणा की है। इसको लेकर उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें राष्ट्रहित में उनके तीन महीने के मानदेय को सरकारी कोष में जमा कराने का अनुरोध किया है। पार्षद ने कहा कि देश कठिन आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे हालात में यह आर्थिक सहयोग राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेवारी का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे बढ़कर ऐसा कदम उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...