अलीगढ़, मार्च 10 -- खैर। कोतवाली क्षेत्र की सोफा चौकी के अंतर्गत गांव सोफा की नगलिया में एक महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट तथा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव सोफा की नगलिया निवासी प्रियंका पत्नी शिवचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की रात वह अपने परिजनों के साथ घर पर मौजूद थीं।आरोप है कि इसी दौरान नामजद लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए और आते ही लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से पैर पर वार कर दिया, जिससे प्रियंका और उनके अन्य परिजन घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जगवीर सिंह, रनवीर स...