तीन महिलाओं सहित चार को मिली अग्रिम जमानत
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हुए लाखों रुपए के घोटाला मामले में तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने सशर्त स्वीकार कर लीं। अभियोजन के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने अपने कार्यालय में वेतन बिल एवं टोकन जनरेशन का कार्य देख रहे इलहाम उर्रहमान शम्सी द्वारा कूटरचना कर वेतन मद से एक करोड़ रुपए से अधिक राशि अपनी पत्नी अर्शी खातून के खाते में हस्तांतरित करके सरकारी धन के गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में आसमा अली, रूबीना तहसीन जहां व मोहम्मद आतिफ शम्सी की ओर से अग्रिम जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं। याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष ने अपने अपने तर्क प्रस्तुत किए। न्यायालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.