प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के किलहनापुर गांव निवासी देवराज की पत्नी निशा देवी मंगलवार को घर में कुछ काम कर रही थी, तभी उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी शनि की पत्नी साधना को काम करने के दौरान किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कोतवाली क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी शिव प्रसाद पटेल की बेटी संजना पटेल को काम करने के दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...