कोडरमा, फरवरी 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसाबाद रेलवे फाटक के समीप शनिवार की दोपहर ग्रामीणों की सतर्कता से तीन मवेशी लदा एक पिकअप वाहन पकड़ा गया। वाहन में मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा था, जिस पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन तेतरौन की ओर से परसाबाद की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर वाहन पर पड़ी, जिसमें तीन मवेशी लदे हुए थे। ग्रामीणों को परिवहन की स्थिति संदिग्ध लगी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और चालक तथा उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की। हालांकि दोनों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कटिया पुलिस पिकेट को दी। सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.