शामली, अप्रैल 29 -- शामली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 3 मई को अवर अभियंता सिविल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित बैठक में बताया कि यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 12 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, और निर्विघ्न तरीके से कराने के लिए अधिकारियों को कडे निर्देश जारी किए गए। एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं का सही तरीके से पालन किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, समय पर प्रश्न पत्रों की डिलीवरी और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं भी लापरवाही पाई जाती ...