मुंगेर, अप्रैल 26 -- धरहरा,एक संवाददाता। रेलवे स्टेशन परिसर की जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जे को लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। पूर्व रेलवे जमालपुर के वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) की ओर से 24 अप्रैल को जारी पत्र में साफ कहा गया है कि स्टेशन के आसपास बनी झोपड़ी, दुकान या मकान किसी भी रूप में वैध नहीं हैं। ऐसे सभी कब्जाधारियों को हर हाल में जमीन खाली करनी होगी। रेलवे ने तीन मई तक का अंतिम समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय तिथि के बाद किसी भी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। चार मई से विभाग खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा। इस दौरान ढांचों को होने वाले नुकसान के लिए संबंधित कब्जाधारी ही जिम्मेदार होंगे। नोटिस जारी होते ही स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। कई लोग अपने...