अमरोहा, अप्रैल 30 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के निर्देशन में तीन मई को होने वाली अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक की गई। सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट संग केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि परीक्षा पारदर्शिता के साथ नकलविहीन संपन्न कराई जाए। महिला अभ्यर्थियों की जांच अनिवार्य रूप से महिला कार्मिकों द्वारा की जाए। सभी कार्मिक केंद्र पर अपने फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदर्शित करें। सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर एंबुलेंस व मेडिकल टीम उपलब्ध रहे। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय में नीट परीक्षा को लेकर पांच परीक्षा केन्द्र बने, युवा लीड सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर प...