बागपत, मई 1 -- बड़ौत। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार ने बताया कि किसान नौजवान बचाओ यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर जनपद बागपत में तीन मई को प्रवेश करेगी। बैठक कर इसके लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सोंपी गई। मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी व पूर्व जिला अध्यक्ष मेरठ अवनीश काजला ने कहा आज किसान नौजवान बर्बादी के कगार पर खडा है। बेरोजगारी की हालत मे नोजवान गलत दिशा की और जा रहा है। किसान की आर्थिक दशा अत्यन्त दयनीय है। औमवीर दुहण, रामरंग पंवार , शोकेन्द्र तोमर, बिजेन्द्र शर्मा, मदन सिंह, रविन्द्र तोमर, खुर्शीद आलम, ओंकार दत्त आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस आज सहारनपुर से, आप तीन को मेरठ से निकालेगी पदयात्रा यह भी पढ़ें- मेरठ: कांग्रेस एक मई को, आम आदमी पार्टी तीन को निकालेगी पदयात्रा यह भी पढ़ें- नौजवान-किसान ब...