एटा, मई 22 -- मेन मार्किट स्थित बाराद्वारी मंदिर के पास शुक्रवार को जनरल स्टोर में अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी दुकान और उसके ऊपर बना तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। आग से घिरे परिजन पड़ोस की छत से कूदकर जान बचाई। घर में फसे लोगों को निकालने में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी भी झुलस गए। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें आगरा रेफर किया गया है। जैथरा के मोहल्ला बढैयान निवासी मोहन गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के ऊपर बने हुए मकान में परिवार रहता है। परिवार में मोहन गुप्ता के अलावा उनकी पत्नी रीता गुप्ता और बेटा लव गुप्ता रहते हैं। शुक्रवार करीब 11 बजे अचानक से दुकान से धुंआ और आग निकलता हुआ दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो मोहन गुप्ता को जानकारी दी कि दुकान में लग गई। परिव...