लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में कानपुर रोड दरोगा खेड़ा में रीयल एस्टेट कारोबारी अजय रस्तोगी पार्थ रिपब्लिक इमारत में गुरुवार तड़के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें विकराल हो उठीं। दूसरे तल पर रह रहें कारोबारी उनकी पत्नी और बच्चों समेत सात लोग फंस गए। मुख्य गेट और जीना आग की लपटों से घिरा था। इस लिए वहां भी नहीं पहुंच सके। सभी खिड़की के पास खड़े चीख पुकार कर रहे थे। व्यवसायी समेत अन्य परिवारजन भी कूदने को तैयार थे। इस बीच पहुंचे सरोजनीनगर फायर स्टेशन एफएसओ धर्मपाल सिंह और सरोजनीनगर थाने के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने उन्हें ढाढस बंधाकर शांत कराया। सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। फिर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।रीयल एस्टेट कारोबारी अजय रस्तोगी का दरोगा खेड़ा मुख्य मार्ग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.