मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तीन मंजिला घर वाले भी बता रहे हैं कि हमारे पास न गाड़ी है और न ही केबल है। यही नहीं, जिन घरों में टाइल्स लगे हैं, वे भी कह रहे कि हमारा फर्श कच्चा है। जनगणना के दौरान इस तरह के जवाब सुन प्रगणक भी हैरान रह जा रहे हैं। लोग जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

जनगणना में जानकारी का संग्रहण जनगणना के दौरान 30 से अधिक बिंदु पर सभी घरों में जाकर लोगों से सूचना ली जा रही है। कहीं तो लोग सही जानकारी दे रहे हैं। लेकिन, बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो हैरान करने वाले जवाब दे रहे हैं। घर के आगे गाड़ी खड़ी दिखती है, लेकिन बताया जाता है कि यह किसी और की है। ग्रामीण क्षेत्रों में और भी चौंकाने वाले जवाब दिए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल की व्यवस्था नहीं...