मुजफ्फर नगर, मई 17 -- मुजफ्फरनगर। नोएडा सेक्टर-119 निवासी राहुल सिंघल ने नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुकमैन पब्लिश फर्म के कारोबारी संदीप गुप्ता व उसके भाई तरूण गुप्ता पर 17 लाख रुपये उधार है। रुपए वापस देने के लिए दोनों भाई पिछले काफी समय से परेशान कर रहे है। आरोप है कि अप्रैल माह रुपये देने के लिए बुलाया था, लेकिन पैसे नही दिए। आरोप है कि शनिवार को रुपये देने के लिए तरूण ने आफिस बुलाया था। पीडित के साथ उसके भाई विपुल और विभोर भी आए थे। आरोपियों ने तीनों भाइयों के साथ अभद्रता कर मारपीट की। तीनों भाइयों को बंधक बनाकर कर्मचारियों से हमला कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...