तीन भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान, सात पर मुकदमा
शाहजहांपुर, मई 18 -- मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने तीन भाइयों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच नामजद लोगों सहित 7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बलेमा गांव के सौरभ कुमार ने बताया कि 2 मई की शाम उसके चचेरे भाई मुनीश का उसकी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। इस दौरान मुनीश की पत्नी भाग कर पड़ोसी बब्लू के घर पर चली गयी। मुनीश बब्लू के घर से उसे बुलाने गया तो बब्लू व उसकी पत्नी कुसमा, राजकुमार व शोभित के अलावा तिलहर के मोहल्ला दातागंज निवासी ओमवीर व अज्ञात सात लोगों ने मुनीश को लाठी से पीट कर घायल कर दिया जब उसे बचाने वह व उसके भाई सत्यपाल गए तो उन्हे भी लोहे की राड से पीट कर लहूलुहान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.