आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन का निर्माण कराने पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने तीन भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लोग बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए भवन, दुकान, शोरूम आदि का निर्माण करा ले रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवनों का निर्माण कराने के मामले में कंधरापुर के हरिहरपुर, नगर के मड़या जयरामपुर निवासी समेत तीन लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.