अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर सीडीओ को गुस्सा फूटा। जहांगीरगंज के बीपीएम को जहां चेतावनी दी है, वहीं तीन का वेतन भुगतान रोक दिया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी जिला स्वास्थ्य समिति के उपाध्यक्ष भी है। समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।बैठक में हुई समीक्षा में जनवरी माह में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य डैस बोर्ड में जनपद की रैंक चार होने पर संतोष व्यक्त किया। आगामी माह में भी डैस बोर्ड की रैंक में सुधार का निर्देश दिया। जनपद में रिक्त आशा, अर्बन आशा एवं आशा संगि...