अंबेडकर नगर, जून 24 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के विकास खंड भियांव के भियांव पुरवा गांव की एक तीन पुत्रों की माँ होने के बावजूद वृद्धा अकेलेपन, गरीबी और उपेक्षा का जीवन जीने को मजबूर है। गांव निवासी चम्पा देवी का अन्त्योदय राशन कार्ड बना हुआ है तथा वह वृद्धावस्था पेंशन के सहारे किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही हैं। आरोप है कि उन्हें निर्धारित 35 किलोग्राम के बजाय केवल 30 किलोग्राम राशन दिया जा रहा है। रहने के लिए उनके पास एक जर्जर छप्पर ही सहारा है, जहां वह अकेले जीवन बिता रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार चम्पा देवी ने अपने बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें बड़ा किया, लेकिन वृद्धावस्था में उन्हें परिवार का अपेक्षित सहारा नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि गांव में उनकी स्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सोशल मीडिया प...