सहारनपुर, नवम्बर 17 -- डीएम मनीष बंसल के निर्देशों पर जिले में चारा नीति के तहत नैपियर घास उगाने को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिये पशुपालन विभाग किसानों को नैपियर घास की जड़ें प्रदान देगा। तीन बीघा भूमि पर घास रोपाई करने वाले किसानों को चार हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। कहा जिन किसानों को नैपियर घास दी जायेगी, उन्हें अगले वर्ष दो गुनी जडें अन्य किसानों को विभाग के माध्यम से उपलब्ध करानी होगी। इस घास की बुवाई से कम से कम तीन वर्षों तक हरे चारे की व्यवस्था बनी रहेगी। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा एमपी सिंह ने बताया कि नैपियर घास से पशुपालकों को हरे चारे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नैपियर घास की जड़ें, जिसे रूट स्लिप कहा जाता है, विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी। बंजर भूमि पर भी इसे उगाने की योजना है, ताकि गौशालाओं में हरे चारे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.