बरेली, अप्रैल 20 -- शीशगढ़, संवाददाता।गिरधरपुर निवासी रामऔतार के गेहूं के खेत में रविवार को आग लग गई। कटी लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शीशगढ़ के गांव गिरधरपुर निवासी रामऔतार ने बताया कि दोपहर में गेहूं काटकर खाना खाने के लिए पहुंचे ही थे कि अचानक उनके खेत में आग लग गई।खेत आबादी से सटा होने के कारण लोग जल्द इकट्ठा हो गए। जिससे आग बुझाने में मदद मिली। शीशगढ़ पुलिस और 112 पुलिस भी पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया। रामऔतार के 14 बीघा के खेत में से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। रामऔतार की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- गौतला गांव में फिर भड़की आग, फसल व भूसा जलकर खाक यह भी पढ़ें- बरुआ गांव के पास खेतों में भीषण आग, 10 बीघा फसल खाक यह भी पढ़ें- इमामगंज के दुबहल गांव में खलिहान...