पटना, फरवरी 27 -- सामान्य प्रशासन विभाग ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनात किया है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार रश्मि सिन्हा को सिविल विमानन विभाग में उप सचिव, अविनाश कुमार को उद्योग विभाग में उप सचिव तथा शिशिर कुमार मिश्र को उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इन पदों को साथ ही अपर समाहर्ता स्तर में उत्क्रमित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...