विकासनगर, दिसम्बर 6 -- जनपद स्तर पर बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन को लेकर डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की टीम ने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र के बाजार स्थित प्रतिष्ठानों में शनिवार को चिन्हीकरण अभियान चलाया। इस दौरान तीन बाल श्रमिकों को मुक्त किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके बर्मन ने बताया कि अभियान के दौरान मुक्त किए गए तीन किशोर श्रमिकों में एक किशोर श्रमिक मिष्ठान भंडार पर जबकि अन्य दो जनरल सामान की दुकानों में कार्यरत पाए गए। जिस पर सेवायोजक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए थाना पुलिस को भी तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...