पूर्णिया, जून 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा से तीन बाल श्रमिकों को बालश्रम से विमुक्त कराया गया। बच्चों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच है। तीनो बच्चे मिठाई की दुकान से विमुक्त कराए गए। केनगर और धमदाहा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कुमार गौरव, बनमनखी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पवन शर्मा, श्रीनगर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आकाश कुमार, कसबा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम प्रियदर्शी और शेखर तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता प्रयास जैक सोसाइटी मो शाहिद, और संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी इस कार्य में शामिल हुए। विमुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) में प्रस्तुत किया गया तदोपरांत बाल कल्याण समिति के आदेश से बच्चों को वृहद आश्रय गृह, कटिहार में किया गया है और संबंधित थाना में एफआईआर की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- धावा दल...