गाजीपुर, फरवरी 9 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खनन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी ईश्वरचंद ने अपनी टीम के साथ किया। सुहवल थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सघन जांच के दौरान बिहार नंबर के तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रेलरों को पकड़ा। ट्रेलर बिना वैध परमिट और खनन प्रपत्रों के संचालित किए जा रहे थे। वाहन तय क्षमता से अधिक लादे हुए थे। विभाग ने तीनों ट्रेलरों को सीज कर सुहवल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कार्रवाई में प्रत्येक ट्रेलर पर Rs.52,250 के तहत से कुल Rs.1,56,750 का जुर्माना लगाया गया। खनन विभाग की सख्त कार्रवाई से बालू माफियाओं और वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। कई ट्रेलर और ट्रक चालक कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को मुख्य मार्गों से हटाकर सुनसान स्थानों पर खड़ा कर अभियान समाप्त होने का इंत...