बक्सर, जुलाई 10 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। श्रम विभाग के धावा दल ने शुक्रवार को डुमरांव प्रखंड के कृष्णाब्रह्म मुख्य बाजार से तीन बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया। तीनों बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्णय लेते हुए तीनों बालकों को अगले आदेश तक बालगृह में आवासित कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम के निर्देश पर बाल श्रम कराने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी जा रही है कि बाल श्रम नहीं कराएं। जो चेतावनी को नहीं मान रहे है। उनके यहां धावा दल के माध्यम से बालश्रम से बालकों को मुक्त कराया जा रहा है। विमुक्त बच्चों को श्रम विभाग से तत्काल 3000 रुपए व मुख्यमंत्री राहत कोष से 25000 रुपए बच्चों के खाता में फिक्स डिपोजिट किया जाएगा। ...