भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी स्थित घाट पर नावों के आपस में टकराने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार को तीन बार नाव आपस में टकरा गए। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे यात्री को बिठाने के बाद घाट से निकलने की जल्दबाजी में एक नाव का चालक पानी में गिर पड़ा। एसडीआरएफ की टीम मदद को पहुंची लेकिन तबतक नाव चालक खुद तैरकर बाहर निकल गया। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने चालक को समझाया और कहा कि घाट पर जल्दबाजी नहीं करें। चालक को यह भी समझाया गया कि वह तैरना जानता था तो बाहर निकल गया। ऐसी जल्दबाजी में अगर कोई यात्री पानी में गिर जाए तो बड़ी घटना हो सकती है। यह भी पढ़ें- तीन बार हुई नावों की टक्कर, चालक पानी में गिराघाट पर जगह लेने और जल्दी निकलने की जल्दबाजी में हो रही घटनाएं घटना को लेकर बताया गया कि बरारी में घाट पर जगह लेने के...